Uttarpradesh News: कोपागंज धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

Uttarpradesh News: कोपागंज : भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुक्रवार को धूमधाम से निकाली गई। रथ यात्रा के दौरान भगवान के दर्शन व पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी पड़ी। जगह-जगह रथ को रोक कर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। इससे पूर्व स्थानीय गणेश मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलराम व बहन सुभद्रा की विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना की गई। जिसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान को रथ पर बैठाकर यात्रा के लिए रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भगवान जगन्नाथ के जयकारे भी लगाए जा रहे थे।
रथ यात्रा गणेश मंदिर से निकलकर कोपागंज थाना,भरतमिलाप ,चौक , चौक से दक्षिणी , चौक उत्तर. ओडियान से होते हुऐ कस्बे विभिन्न मार्गो का भ्रमण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। इस दौरान , दुर्गेश गुप्ता राजन गुप्ता रिशकर जयसवाल , विनय गुप्ता, डॉ अजय गुप्ता संजय गुप्ता रामलीला अनेको लोग रहे। रथ यात्रा को लेकर शहर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध कोपागंज थाना अध्यक्ष हरिराम मौर्य द्वारा किये गये थे। सभी संवेदनशील स्थानों महिला पुलिसकर्मी सहित पुरुष पुलिस कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया था