
Uttarpradesh: देवेंद्र कुशवाह: कोपागंज।काशी हिन्दू विश्वविद्यालय महिला महाविद्यालय,चित्रकला विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ॰ सुनील कुमार सिंह कुशवाहा को ललितकला अकादमी,नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय अकादमी पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है। यह पुरस्कार विज्ञान भवन नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति एवं संस्कृति मंत्री, भारतसरकार द्वारा दिनांक 9-04-2022 को दिया जायेगा। यह पुरस्कार इनके कलाकृति इंट्रोस्पेक्शन -2 पर प्रदान किया जायेगा। इसके पूर्व भी डॉ॰ सुनील कुमार सिंह कुशवाहा को ललितकला अकादमी उत्तर प्रदेश द्वारा 2019 में अखिल भारतीय अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था ।
साथ ही इनको 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा बीएचयूगोल्ड मेडल अवार्ड से सम्मानित किया गया था। ये कला के क्षेत्र में अनेक संस्थाओंके पदेन सदस्य रह चुके हैं। इनको 2020-2022 तक राज्य ललित कला अकादमी, संस्कृतिमंत्रालयउत्तर प्रदेश वर्तमानसदस्य के साथ राष्ट्रीय आधुनिक कला दीर्घा नई दिल्ली,संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के भी 2016 से 2019 तक सदस्य रह चुके हैं।
सुनील “मऊकलाकार समूह” एवं “ललित कला आश्रम“,“सप्तऋषि ज्ञानगंगा ट्रस्ट“ के संस्थापक सदस्यभी हैं।डॉ सुनील का राष्ट्रीय ललित कला अकादमी पुरुस्कार हेतु चयन होने पर उनके ग्राम सभा कोपा कोहना स्थित आवास पर बधाइयों का ताता लगा हुआ है। इन्होने हाई स्कुल की शिक्षा बापू इंटर कालेज से तथा फाइन आर्ट बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी से किया। उन्होंने अपनी सफलता श्रेय अपने पिता चंद्रभान कुशवाहा माता इसरावती देवी और अपने गुरुजनो को दिया