
Uttarpradesh: मऊ। आजमगढ़ – मऊ स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के प्रत्याशी के रूप में निर्दल चुनाव लड़ रहे विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह के बेटे विक्रांत सिंह रिशु ने निर्दल चुनाव जीत कर न सिर्फ इतिहास बनाया है बल्कि इस चुनाव में दो बड़े राजनीतिक दलों तथा दो राजनीति के धुरंधर खिलाड़ियों को ऐसी पटखनी दी है जो मऊ आजमगढ़ के राजनैतिक इतिहास में याद रखा जाएगा।
जिला पंचायत सदस्य से सीधे विधानसभा के उच्च सदन में पंहुचने वाले विक्रांत सिंह रिशु अब अपने पिता यशवंत सिंह के साथ-साथ सदन में बैठेंगे। इतना ही नहीं विक्रांत सिंह रिशु यह सीट न सिर्फ आजमगढ़ से छिनने में कामयाब रहे बल्कि इस सीट पर मऊ का प्रत्याशी जीता है यह भी गौरव प्राप्त किया है। साथ ही यह भी सिद्ध कर दिया कि वे आजमगढ़ और मऊ जनपद की राजनीति में उभरता चेहरा हैं। और राजनीति के इस खेल में उनके पिता यशवंत सिंह किंगमेकर हैं।