
Uttarpradesh: चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य की 2326 वी जयंती समारोह का आयोजन बुध चेतना मंच के तत्वाधान में 10 अप्रैल दिन रविवार दोपहर 12:00 बजे से देर शाम तक हिंदी भवन मे हुआ उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। मौके पर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।
मौके पर सामाजिक सीता राम कुशवाहा ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने अपने अपने शासन काल में धर्म का प्रचार किया। जनता के सामने एक ऐसा आदर्श प्रस्तुत किया जिससे प्रभावित होकर सभी धर्म अनुशासित व्यवहार कर सकें। मौर्या समाज व अन्य स्थानीय लोगों ने उनके बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।
राधेश्याम मौर्या पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि हमे सम्राट अशोक, महात्मा बुद्ध के बताए हुए रास्तों पर चलना चाहिए है। हरी सिंह शाक्य कहा मौर्य साम्राज्य उत्तर में हिन्दुकुश, तक्षशिला की श्रेणियों से लेकर दक्षिण में गोदावरी नदी, सुवर्णगिरी पहाड़ी के दक्षिण तथा मैसूर तक तथा पूर्व में बांग्लादेश, पाटलीपुत्र से पश्चिम में अफ़गानिस्तान, ईरान, बलूचिस्तान तक पहुँच गया था।। इस कार्यक्रम में सम्राट अशोक की जनकल्याणकारी इस कार्यक्रम के अतिथि श्री हरी सिंह शाक्य (डायट प्राचार्य ) कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राधेश्याम मौर्य पूर्व जिला पंचायत सदस्य ) ने की।
कार्यक्रम का संचालन श्री सुरेन्द्र मौर्य ने किया। मुख्य वक्ताओं में रामनिवास मौर्या ,श्रीराम मौर्य, सीताराम कुशवाहा, प्रेमचंद कौशल, वीरेंद्र यादव, ओमप्रकाश मौर्य, तेजभान ,ने अपने विचारों को रखा इस कार्यक्रम आयोजक अनिल मौर्य सुखनंदन प्रसाद मौर्य महेंद्र प्रताप मौर्य रामचंद्र मौर्य सुनील मौर्या विजय मौर्य मनोज मौर्या सही अनेकों लोग रहे