
UP News: होली के दूसरे दिन शनि को कोपागंज में पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। इस मौके पर घोसी क्षेत्राधिकारी राजिव सिह कोपागंज थानाध्यक्ष हरेराम मौर्या ने पुलिसकर्मियों को होली की शुभकामनाएं दी। पुलिसकर्मियों ने डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। ढोल की थाप पर महिला पुलिस कर्मियों ने भी जमकर डांस किया और एक-दूसरे को रंग लगाया।
शनिवार को जनपद के सभी थानों में पुलिस वालों ने होली मनाई। कोपागंज थाने में पुलिसकर्मियों ने जमकर डांस किया। यहां पुलिसकर्मियों ने आपस ने एक-दूसरे को खूब रंग से भिगोया। दोपहर तक अधिकतर थानों में होली खेली गई। महिला पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। इस दौरान एक दूसरे को जमकर रंग और गुलाल लगाया गया। महिला पुलिस ने होली के गीतों पर डांस किया।
डी जे व ढोल की थाप पर जमकर भांगड़ा किया गया। एक-दूसरे को होली की बधाइयां दी गई। दरअसल होली के दिन शुक्रवार को डयूटी पर तैनात रहने के कारण पुलिसकर्मी होली नहीं खेल पाते, जिसके कारण पुलिसकर्मी होली के अगले दिन अपने विभिन्न थानों में होली का यह त्योहार मनाते है। कोपागंज थाने में पुलिसकर्मी जमकर नाचे। वहीं कुर्थी जाफरपुर व अदरी में डीजे की धुन पर जमकर नाचे