
UP News: कोपागंज कस्बे के साथ गावों लोगों ने उमंग और उत्साह के साथ मनाया होली का त्योहार ’युवा लेते रहे सेल्फी ’ होलियां में उडे रे गुलाल.. होली खेले रघुवीर अवध में.. रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे… जैसे होली गीतों पर समूचे अंचल में धुमेंडी मस्ती के साथ मनाई गई। गुरुवार की सुबह से ही रंगो का त्योहार परवान चढ़ चुका था।
लोगों ने एक दूसरे पर रंग गुलाल लगाकर होली की खुशियां मनाई। सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में दिखाई दिया। बच्चे पिचकारियों में रंग भरकर एक दूसरे पर फेंकते नजर आए। सुबह से लेकर शाम तक रंगों बरसात हुई। लोगों ने उमंग व उत्साह के साथ होली मनाई और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। होलिका दहन के साथ ही सभी के जीवन में खुशी उत्साह और आशा का संचार दिखाई दे रहा है। इसके लिए पहले से ही जगह – जगह लकड़ियों के ढेर इकठ्ठा करके रखे गए थे। होलिका दहन के पहले गुरुवार शाम को धार्मिक रीति रिवाज के तहत होली की पूजा-पाठ की ग ई।
गुरुवार रात होलिका दहन के बाद शुक्रवार सुबह से ही पूरे क्षेत्र में होली की धूम मची रही। शाम होने के पहले तक जगह – जगह लोग रंग खेलते दिखे। नगर के मुख्य सड़को से लेकर गली मोहल्ले के साथ गावो तक होली की हुडदंग जारी रही। महिलाओं ने भी धूमधाम से होली खेली। जमकर एक – दूसरे के ऊपर महिलाओं ने रंग गुलाल लगाकर आशीर्वाद लेते हैं। और देते नजर आए