
Jharkhand: झरिया, भौरा 16No, ऊपर बाजार में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवम अपराध नियंत्रण संगठन द्वारा आयोजित सिलाई मशीन वितरण समारोह का आयोजन श्री मती झरना देवी एवम बबिता देवी के नेतृत्व में संपन्न हुई। मुख्य रूप से वंचित मुक्ति मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह झारखण्ड प्रभारी रामा शीश चौहान एवम धनबाद जिला उपाध्यक्ष मोहमद कादिर हुसैन, धुरूप भाई, चंदन रवानी, (JMM) नेता, समाज सेवक ,सत्येंद्र सिंह, दिनेश पासवान, सुनील कुमार वर्मन, अशोक कुमार पांडे उपस्थित हुए।
सिलाई मशीन वितरण समारोह को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा वंचित समाज के महिलाओ के उत्थान के बिना राज्य, या देश की कल्पना करना बेमानी होगी, आज के भौतिक युग में सरकार सरकारी नौकरी देने में सक्षम नहीं है।घर,परिवार को चलाने में अब दो ही रास्ते बचे है या खेती कीजिए या व्यापार।
मैं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवम अपराध नियंत्रण संगठन के सभी परिवार को धन्यवाद देता हु जिन्होंने वंचित समाज के महिलाओ को तीन महीने का निः शुल्क प्रशिक्षण दिलाकर रोजगार करने के लिए हाफ दामों में सिलाई मशीन मुहैया कराकर वंचित समाज की महिलाए पर बहुत बड़ी उपकार किए है इसके लिए सभी को धन्यवाद के पात्र है।
आगे भी कई प्रकार के योजनाएं चलाई जा रही है जैसे, ब्यूटीशियन, मेंहदी, का भी प्रशिक्षण दिलाकर रोजगार से जोड़ने का काम किया जाता है।बिहार और झारखंड के कई जिलों में निः शुल्क प्रशिक्षण दिलाकर लोगो को आर्थिक आजादी दिलाने में सहयोग करते है। गरीब बच्चो की पढ़ाई ,गरीब लड़की की शादी, में आर्थिक सहयोग करते है।
पुनः भौरा में लक्ष्मी कुमारी के नेतृत्व अगला रविवार को सिलाई मशीन बाटने का योजना चल रहा है। मैं भौरा वंचित समाज के सभी लड़की एवम महिलाओ को आह्वान करता हु। आप इस संगठन से जुड़ कर लाभ उठाए ओर दूसरे को भी लाभ दिलाए। हमलोग हमेशा आप लोगो के सेवा में तैयार रहेंगे।
जिला उपाध्यक्ष कादिर भाई के कहा हमलोगो का कर्तव्य बनता है आप लोग जहां भी रहते है वहां देखे ,किसी भी समाज के बच्चो को पढ़ाई, या शादी विवाह में किसी प्रकार की मदद की जरूरत होती मुझे सूचित करे ,हमारी संगठन आप लोगो को मदद के लिए तैयार मिलेगा। JMM नेता चंदन रवानी ने कहा हमारी झारखंड सरकार माननीय हेमंत सोरेन जी ने वंचित समाज की महिलाओ के उत्थान के लिए कई योजना चला रही है
जिन्होंने ने विस्तार पूर्वक लोगो को समझाया। समारोह में उपस्थित, पूजा कुमारी, सुनीता कुमारी, बबिता देवी, सीटू देवी, मुस्कान देवी, लक्ष्मी देवी, पायल कुमारी, रूपा कुमारी, सोनी देवी, संगीता कुमकर, प्रियंका पांडे, भोरोबी देवी, मीना देवी, रेखा देवी, रूमा देवी, बंदना देवी, चंदन देवी, रीना देवी, ममता देवी, रीता देवी, सुमंति देवी।