
Sidhu Moosewala: पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से उनके फैन इस सदमे से उभर नहीं पा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही मोहाली के गांव जंडपुर में एक 17 साल के युवक ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश की थी। लेकिन समय रहते उसे बचा लिया गया था। ऐसे ही मामला फिर मोहाली के डेराबस्सी में सामने आया है। जहां सिद्धू मूसेवाला के फैन ने उसकी मौत से आहत होकर अपनी जान दे दी
मूसेवाला के 20 साल के फैन ने जहर खाकर खुदकुशी की है। मृतक की पहचान जसविंदर सिंह के रूप में हुई है जोकि डेराबस्सी का रहने वाला था। जसविंदर ने बुधवार को सिद्धू मूसेवाला के भोग वाले दिन जहर खाया था। जसविंदर टीवी मूसेवाला के भोग को देखकर परेशान था और उसने जहर निगल लिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका लड़का सिद्धू मूसेवाला का बहुत बड़ा फैन था ।
वह उसके गाने बहुत सुनता था। उसकी अचानक हुई मौत के बाद उसको बहुत बड़ा झटका लगा और उस दिन से ही वह परेशान चल रहा था। बुधवार को जसविंदर टीवी पर सिद्धू मूसेवाला का लाइव भोग देखा और परेशान हो गया। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उसने जहर पी लिया। उसकी तबीयत खराब हुई तो वह उसे सिविल अस्पताल डेराबस्सी ले गए। हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते उसे डाक्टरों ने चंडीगढ़ के जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया, जहां वीरवार सुबह साढ़े 9 बजे उसकी मौत हो गई।