
रायपुर। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव की उल्टी गिनती शुरू होते ही राजनीतिक दलों ने प्रचार प्रसार तेज कर दी है। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल (Prahlad Patel) आज खैरागढ़ में BJP के पक्ष में प्रचार करेंगे। सुबह 11 बजे राहुद में कार्यकर्ता और आमजन को संबोधित करेंगे। दोपहर 1 बजे भोरमपुरकला में जनसंपर्क करेंगे।
वहीं शाम 4 बजे जलबांधा में जनसभाएं करेंगे। बता दें कि 12 अप्रैल को खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. मतों की गिनती 16 अप्रैल को की जाएगी. राजनांदगांव जिले की यह सीट खैरागढ़ सियासत के राजा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद खाली हुई है