
Chhattisgarh: राजा कोष्टा जगदलपुर- भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर अशोभनीय टिप्पणी करने पर आबकारी मंत्री कवासी लखमा का जगदलपुर के गोल बाजार चौक पर पुतला दहन किया गया। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा प्रदेश के मंत्री को इस तरह की बातें करना शोभा नहीं देता उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान किया है।आज पूरा बस्तर वासी अपने आप को शर्मसार महसूस कर रहे हैं।
कवासी लखमा का बयान समझ से परे है। केंद्रीय मंत्री का बस्तर प्रवास का मतलब पिछड़े जिले को ठीक करना है। केंद्र ने 114 आकांक्षी जिले घोषित किए हैं जिसमें 10 जिले छत्तीसगढ़ के आते हैं उन्हीं जिले का दौरा केंद्र सरकार के मंत्री कर रहे हैं। हमारा बस्तर कैसे आगे बढ़े यह हमारे प्रधानमंत्री की सोच है। केंद्र सरकार की योजनाओं के ही दम पर प्रदेश सरकार मे विकास कार्य हो रहे हैं।
इस अवसर पर दिनेश कश्यप, किरण सिंह देव, केदार कश्यप, रूप सिंह मंडावी, संतोष बाफना, अविनाश श्रीवास्तव, मनीराम कश्यप रोशन झा, राजपाल कशेर, सुरेश कश्यप, भुनेश्वर ध्रुव, बसंत कश्यप, सुखदेव मंडावी, नितेश जोशी, अनिमेष चौहान, अभिषेक तिवारी, आनंद झा, चंद्रकांत भंडारी, कमल पटवा सहीत भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे
‘द मूकनायक’ जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला चैनल है. अगर आप भी चाहते हैं कि ‘द मूकनायक’ हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहे तो सपोर्ट करें !.