
Bihar: छातापुर: सुपौल: सोनू कुमार भगत: विश्व हिंदु परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा सोमवार को मुख्यालय में रामनवमी जुलूस सह शोभायात्रा निकाली गई। छातापुर- डहरिया पथ स्थित पेट्रोल पम्प के समीप से गाजे बाजे के साथ भव्य रूप से निकाली गई शोभायात्रा में सैकडों की संख्या में विहिप तथा बजरंग दल के कार्यकर्ता समेत श्रीराम भक्त शामिल हुए। भगवा ध्वज व पताका के साथ शामिल श्रीराम भक्तों के द्वारा जय श्रीराम जय श्रीराम, घर घर भगवा छायेगा रामराज फिर आयेगा, एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्रीराम आदि जयकारों से पुरा इलाका गुंजायमान हो रहा था।
शोभायात्रा के दौरान श्रीराम भक्तों का उमंग व उत्साह चरम पर देखा गया। छातापुर के पेट्रोल पम्प के समीप स्थित स्टेट हाइवे 91 से प्रारंभ हुई शोभायात्रा को देखने के लिए मुख्यालय में सड़क के दोनों किनारे जगह जगह श्रद्धालुओ की भीड़ उमड पड़ी। शोभायात्रा में शामिल भव्य रथ पर भाजपा नेता शालिग्राम पांडेय, सुशील कर्ण, गौरीशंकर भगत, आर एस एस के कार्यकर्ता बुद्धेश्वर जी सहित कई नेता बैठे हुए थे।
विहिप के जिलामंत्री मुकेश कुमार यादव के नेतृत्व में निकाली गई शोभायात्रा मे सेकड़ो श्रीराम भक्तों ने शांतिपूर्वक अस्त्र का प्रदर्शन भी किया। शोभायात्रा में कई घुड़सवारों को भी फेरा लगाते देखा गया। त्रिवेणीगंज एसडीएम एस जेड हसन, एसडीपीओ गणपति ठाकुर के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम किए गए थे। छातापुर बीडीओ रीतेश कुमार सिंह, अंचलाधिकारी उपेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन तथा मुखिया प्रतिनिधि मकसूद मसन भी सशस्त्र बलों के साथ शोभायात्रा के संग संग चल रहे थे।
रामनवमी जुलूस सह शोभायात्रा के आयोजन से प्रखंड क्षेत्र में धार्मिक व सद्भाव का माहौल बना रहा। मुख्यालय से निकली शोभायात्रा स्टेट हाइवे के रास्ते भीमपुर पहूंची जहां से भोजन के लिए बलुआ बाजार की ओर भी कुछ कार्यकर्ता व श्रद्धालु रवाना हो गई। शोभायात्रा में प्रखंड संयोजक आलोक कुमार मंडल, महेश कुमार चौधरी, प्रीतम कुमार दास, राजीव रंजन, सतीश कुमार सिंह, बलराम कुमार सिंह, विवेक भगत,
दीपक कुमार मंडल, रूपेश कुमार मेहता, अनिल कुमार, दिपेश कुमार गुड्डू, चंदन धर्मराज, सोनू कुमार, गोलू तुफानी, विनय कुमार, बमबम सोनी, दीपक कुमार मंडल, रूपेश कुमार मंडल, सौरभ कुमार सुमन, निर्मल कुमार, अर्जून कुमार, नरेंद्र कुमार, प्रशांत राज, प्रिंस कुमार, राम टहल भगत, संजीव भगत, आशीष कांत झा, चंद्र देव पासवान, गुंजन भगत, पुष्पराज मोंटी, अंबेडकर कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में शामिल थे और आयोजन को शांतिपूर्वक सफल बनाने में तत्पर थे।
मुख्यालय पंचायत की मुखिया ने पेश किया समाजिक सौहार्द का नमूना, श्रीराम भक्तों को पिलाई शरबत व कोलड्रिंक्स
मुख्यालय में शोभायात्रा के दौरान कई जगह स्टाल लगाकर श्रीराम भक्तों को शरबत व कोलड्रिंक्स पिलाया गया। जिससे शोभायात्रा में शामिल सैकड़ो श्रद्धालुओ को धूप की तपीश में राहत मिली, मुख्यालय पंचायत की मुखिया बीवी साजदा खातुन पति मकशुद मसन के द्वारा बाजार स्थित दूर्गामंदिर के समीप स्टाल लगाकर श्रीराम भक्तों को शरबत व कोलड्रिंक्स पिलाया गया।
चिलचिलाती धूप में स्टाल पर सैकड़ो श्रीराम भक्तों की प्यास बुझाकर समाजिक सौहार्द का नमूना पेश किया गया, स्टाल पर उपमुखिया संजीव सहनी, वार्ड सदस्य मो आजाद, शिवजी साह, रामधारी राम आदि सहयोग कर रहे थे। वहीं बस पड़ाव के समीप खाद व्यवसाई पंकज कुमार भगत के द्वारा भी स्टाल लगाकर श्रीराम भक्तों को शरबत पिलाया जा रहा था। इसके अलावे हरिहरपुर, लालजी चौक, उधमपुर, जीवछपुर, भीमपुर में स्थानीय लोगों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत भव्य रूप से किया गया और शरबत व पानी पिलाकर राहत प्रदान की गई।
