
Bhopal News: । सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र के चोपड़ा कलां गांव में रहने वाली एक 29 वर्षीय आंगनवाड़ी सहायिका की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला के स्वजनों को जानकारी थी कि कूलर में करंट आ रहा था। परिवार के लोग अगर उसकी समय रहते रिपेयरिंग करवा लेते, तो हादसा होने से बच सकता था।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक कांता अहिरवार चार माह की गर्भवती थी। सोमवार दोपहर करीब वह चार बजे वह आंगनवाड़ी से काम निपटाकर वापस घर पहुंची। उसके बाद बरामदे में गंदे कपडे धोने लगी। वहां पास में ही कूलर रखा था। कपड़े धोने के दौरान महिला का हाथ कूलर से लग गया
इससे महिला को करंट का जोरदार झटका लगा और वह करीब पांच फीट दूरी तक उछल गई। यह देखकर महिला की सास ने शोर मचाया तो घर के बाकी लोग भी दौड़े आए। स्वजन तुरंत उसे लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देखकर भर्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद परिजन उसे हमीदिया अस्पताल लेकर दौड़े। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही महिला की सांसों की डोर टूट गई।
डाक्टरों ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि महिला ने अपने परिजनों से कई बार बताया था कि कूलर कई बार करंट मार देता है, इससे बिजली वालों को दिखवा लो। महिला का तीन साल का बेटा है। हादसे के बाद से महिला का पति सुध-बुध खो बैठा है। वह अपनी पत्नी का नाम लेकर रो-रोकर कह रहा था कि अब वह जीकर क्या करेगा। पुलिस ने परिजनों से कहा है कि वे फिलहाल मृतका के पति को अकेला न छोड़ें।
‘द मूकनायक’ जनवादी पत्रकारिता करता है. यह संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर चलने वाला चैनल है. अगर आप भी चाहते हैं कि ‘द मूकनायक’ हमेशा हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ बुलंद करता रहे, बेजुबानों की पीड़ा दिखाते रहे तो सपोर्ट करें !.